सोनीपत| भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक बैठक गुरुवार को छोटूराम धर्मशाला में बिजेंद्र मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में अघोषित बिजली कटौती और बिजली विभाग की कार्यशैली पर रोष जताया गया। किसान नेता वीरेंद्र पहल ने बताया कि गांव दुभेटा में विभाग ने बिना पैमाइश के बीच रास्ते में ट्रांसफार्मर लगा दिया, जिसे हटाने के लिए अब लाखों रुपये मांगे जा रहे हैं। वहीं, गांव उदेशीपुर में जर्जर तारों से हादसे का खतरा बना हुआ है। इन समस्याओं को लेकर किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में जिला प्रधान वीरेंद्र पहल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश दहिया, वरिष्ठ महासचिव मनोज जुआ, महासचिव सुंदर, सचिव अनिल सरगथल और सहसचिव जसबीर मोहाना आदि मौजूद रहे।
Source link
बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन





