spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने टोहाना-फतेहाबाद रोड किया जाम:हाईवे पर प्रदर्शन, घंटों तक यातायात बाधित; फ्यूज उड़ने और कटौती से परेशान




फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र के गांव जमालपुर शेखां के ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या को लेकर गुरुवार को टोहाना-फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। सुबह दस बजे शुरू हुआ यह जाम काफी देर तक जारी रहा। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण 14 हजार की आबादी वाले इस गांव का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव में स्थापित 11 केवी सबस्टेशन समैन की 132 केवी लाइन से जुड़ा है। यह 26 किलोमीटर लंबी लाइन खेतों से होकर गुजरती है। हल्की हवा चलने पर भी अक्सर पोल टूट जाते हैं। जिसके कारण 3-4 दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बिजली न होने से पानी का भी रहता है संकट बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन 45-45 मिनट के 5-7 बिजली कट लगाए जाते हैं, जिससे किसान और आम नागरिक दोनों परेशान हैं। रात के समय लाइन स्टाफ उपलब्ध न होने के कारण फ्यूज उड़ने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे ट्रांसफॉर्मरों पर लोड का सही वितरण नहीं है। जिसके चलते प्रतिदिन 4-5 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ जाते हैं। उनका आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते। ग्रामीण एसडीओ से लेकर एक्सईएन तक चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकलता। चंदड़ सब स्टेशन से लाइन जोड़ने की मांग प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि गांव की बिजली लाइन को चंदड़ के 132 केवी सबस्टेशन से जोड़ा जाए, जो गांव से मात्र 7 किलोमीटर दूर है। इसके साथ ही, खेतों से गुजरने वाली वर्तमान लाइन को टोहाना-रतिया रोड के किनारे स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles