![]()
हरियाणा के यमुनानगर जिले में बिलासपुर-साढ़ौरा मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में बिजली निगम के SDO की मौत हो गई। हादसा लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास उस हुआ। यहां बिजली निगम की बोलेरो और सहकारी समिति की बस आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल SDO को पहले बिलासपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान SDO ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान SDO विकास बंसल के रूप हुई। ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बस बिलासपुर से सवारियां लेकर साढ़ौरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बिजली निगम की बोलेरो ने आगे चल रहे व्हीकल को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक के दौरान बोलेरो बेकाबू हो गई और सामने से आ रही बस में उसकी टक्कर हो गई। ड्राइवर ने नीचे उतारनी चाही बस सामने से बोलेरो को आता देख ड्राइवर ने टक्कर से बचने के लिए बस को सड़क से नीचे कच्चे हिस्से में उतार लिया, लेकिन बोलेरो भी उसी दिशा में चली गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो के परखच्चे सड़क पर बिखर गए। बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। बस में बच्चे भी थे सवार हादसे के समय बस में रोजमर्रा के यात्रियों के अलावा कई बच्चे और स्टूडेंट भी सवार थे। जोरदार झटके के कारण कई यात्री और बच्चे सीटों से गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। हालांकि कई लोगों को अस्पताल पहुंचाकर फर्स्ट ऐड भी दिलाई गई। कंडक्टर बोला- बस अपनी लेन में थी बस के कंडक्टर ने बताया कि बस अपनी सही लेन में चल रही थी। सामने से आ रही बोलेरो किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए रॉन्ग साइड में आ गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। कई घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। आधे घंटे तक जाम, क्रेन से हटाए गए वाहन हादसे के कारण बिलासपुर-साढ़ौरा रोड पर ट्रैफिक प्रभावित हो गया। सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी बोलेरो और बस के कारण करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को सुचारू कराया। पुलिस बोली- ओवरटेकिंग बनी हादसे की वजह पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह ओवरटेकिंग सामने आ रही है। पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने SDO का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Source link
बिजली निगम के SDO की एक्सीडेंट में मौत:यमुनानगर में बोलेरो-बस की आमने-सामने टक्कर, ओवरटिंग के वक्त हुआ हादसा, कई यात्री घायल







