चंडीगढ़ | पूर्व वित्त मंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने बिजली वितरण कंपनियों पर उपभोक्ताओं को लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्युत नियामक आयोग ने नियमों को ताक पर रखकर 47 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज संबंधी याचिकाओं को स्वीकार किया है।संपत सिंह के अनुसार, 25 मार्च के टैरिफ आदेश में इस सरचार्ज का कोई जिक्र नहीं था, लेकिन अब वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पिछले दरवाजे से इसे लागू करने की तैयारी है। उन्होंने इस प्रक्रिया को पूरी तरह अपारदर्शी बताते हुए इसे 84 लाख उपभोक्ताओं पर ‘आर्थिक हमला’ करार दिया। इनेलो नेता ने चेतावनी दी कि यदि इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।
Source link
बायोमेट्रिक शर्त हटा किसानों को राहत दे सरकार: अभय चौटाला
