spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बलटाना के रामलीला ग्राउंड में खूनी झड़प:दो गुटों में चले लाठी-डंडे, मारपीट में 2 लोग गंभीर घायल; CCTV खंगाल रही पुलिस




जीरकपुर के बलटाना स्थित रामलीला ग्राउंड में देर शाम दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। यह मामला बुधवार देर रात का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्राउंड में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठियों और डंडों से हमला शुरू कर दिया। अचानक हुई हिंसा से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। काफी देर तक चलते रहे लाठी डंडे स्थानीय लोगों ने बताया कि झगड़ा काफी देर तक चलता रहा और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लगातार हमला करते रहे। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन हालात बेकाबू हो गए। मारपीट में घायल हुए दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों की हालत गंभीर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि झगड़े में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और झगड़ा किन परिस्थितियों में शुरू हुआ। पहले से झगडा था दोनों गुटों में प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों गुटों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles