spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बर्थडे में गए परिवार के घर कच्छा गैंग की चोरी:करीब 5 लाख के जेवर, लैपटॉप, मोबाइल और नगदी गायब,सीसीटीवी में कच्छा पहने दिखे संदिग्ध




फरीदाबाद पल्ला थाना क्षेत्र के सेहतपुर स्थित सूर्या कॉलोनी में कच्छा गैंग ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरों में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नगदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय परिवार पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी में गया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बेटियों के साथ मायके में गई थी महिला पीड़िता शहनाज ने बताया कि वह पल्ला थाना क्षेत्र के सेहतपुर स्थित सूर्या कॉलोनी में अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं, जबकि उनके पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उनका मायका भी पड़ोस में ही है। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह दोनों बेटियों के साथ मायके में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थीं। रात अधिक होने के कारण सभी वहीं रुक गए। सुबह लौटे तो टूटा मिला दरवाजा शहनाज ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे जब वह अपने घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। चोर अलमारी में रखे कीमती सामान को लेकर फरार हो चुके थे। बेटियों की शादी के लिए बनवाए थे जेवर पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों की शादी के लिए धीरे-धीरे करके सोने के जेवर बनवाए थे। चोर करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ नगदी चोरी कर ले गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही बेटियों की शादी की तैयारी चल रही थी, इसलिए वर्षों की मेहनत से जेवर इकट्ठे किए थे। सीसीटीवी में कच्छा पहने दो संदिग्ध दिखाई दिए कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दो युवक केवल कच्छा पहने हुए हाथ में लैपटॉप और अन्य सामान लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आशंका है कि वारदात देर रात करीब दो बजे के बाद अंजाम दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के मुताबिक पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles