spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बरवाला में सट्टा खाईवाली करते व्यक्ति गिरफ्तार:सट्टा पर्ची और कैश बरामद; पुलिस अधिकारी बोले- जारी रहेगा अभियान




हिसार जिले में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जुआ और सट्टे की खाईवाली करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची 3720 रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 19 स्थित देवेंद्र ज्वेलर्स की दुकान के पास दबिश देकर कार्रवाई की। थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक मैनपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और अपराध जांच के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली का काम कर रहा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और कार्रवाई करते हुए आरोपी लाधु राम पुत्र रोहताश निवासी वार्ड नंबर 19, बरवाला को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त 3720 रुपए की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना बरवाला में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ और सट्टा गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles