spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बरनाला में 3 एकड़ गेहूं की फसल जली:बिजली की तार से चिंगारी निकलने से हादसा, किसान ने मांगी प्रशासन से आर्थिक मदद




बरनाला जिले के गांव दराज में एक किसान की तीन एकड़ खड़ी गेहूं की फसल आग लगने से जलकर राख हो गई। यह घटना गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी के पास हुई। किसान जगसीर सिंह को इस आग से भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, किसान जगसीर सिंह ने लगभग 83 हजार रुपए में जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की बुवाई की थी। कटाई के दौरान खेतों से गुजर रही बिजली की तार से अचानक चिंगारियां निकलीं, जिससे खड़ी फसल में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में तीन एकड़ फसल को अपनी चपेट में ले लिया। कंबाइन ड्राइवर ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने का प्रयास किया। गुरुद्वारा साहिब से हुई घोषणा आग लगने की सूचना मिलते ही गुरुद्वारा साहिब में घोषणा करवाई गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की।फायरमैन गुरविंदर सिंह, राजदीप सिंह और ड्राइवर हरपाल सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन दराज रेलवे फाटक बंद होने के कारण उसे पहुंचने में देरी हुई। तब तक ग्रामीणों और किसानों ने मिलकर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। सरपंच गुरजंट सिंह धालीवाल सहित सुखपाल सिंह, बूटा सिंह, बलविंदर सिंह, बंत सिंह, गुरजंट सिंह (पूर्व पंच), महिंदर सिंह, परमजीत सिंह और सुखप्रीत सिंह जैसे किसानों ने बताया कि इस आग से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसान को तत्काल आर्थिक सहायता और नुकसान की भरपाई की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles