Related Posts

बरनाला में सेवा केंद्र कर्मचारियों पर लाठीचार्ज का आरोप:मंत्री अमन अरोड़ा के घर घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका




संगरूर जिले के सुनाम में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के आवास का घेराव करने जा रहे सेवा केंद्र कर्मचारियों को पुलिस ने रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है, जिसके बाद कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। पंजाब भर के सेवा केंद्रों में कार्यरत कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले लगभग 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में, अपनी आवाज उठाने के लिए वे सुनाम में मंत्री अमन अरोड़ा के निवास स्थान की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप कर्मचारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन पर लाठीचार्ज भी किया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने उनकी नौकरियों को पक्का करने और सभी लंबित मांगों को पूरा करने का वादा किया था। हालांकि, अब उन्हें अपने वेतन के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि पहले पटियाला में बेरोजगारों पर लाठियां बरसाई गईं और अब सुनाम में उनके साथ धक्का-मुक्की की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की इस कथित वादाखिलाफी का जवाब आने वाले चुनावों में दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें