spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बनूड़ में स्कॉपियों सवार ने की फायरिंग:8 राउंड गोलियां चलीं, एक युवक गंभीर घायल; चंडीगढ़ किया रैफर




मोहाली जिले के बनूड़ बैरियर पर मामूली विवाद में गोलियां चल गई। स्कॉर्पियो सवार एक युवक ने दूसरे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बनूड़ निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ काली के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। अब 3 प्वाइंटों में जानिए सारा मामला 1. किसी बात को लेकर दोनो पक्षों में हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। लवप्रीत सिंह काम से लौटने के बाद अपने साथियों के साथ बनूड़ बैरियर के पास एक दुकान से सामान खरीद रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार एक युवक वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। 2. 7 से 8 राउंड फायरिंग, मची भगदड़ आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवक गाड़ी से उतरा और लवप्रीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल लवप्रीत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 3.पुलिस ने जुटाए सबूत, सीसीटीवी खंगाले घटना की सूचना मिलते ही बनूड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles