spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में धुरेंद्र चौहान की प्रतिमा लगाने की मांग:पटवार यूनियन नेता ने डीसी से मिले, जमीन चिन्हित करने के दिए निर्देश




पलवल में देश के बड़े कर्मचारी नेता रहे दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो यूनियन (संयुक्त पंजाब) के पूर्व प्रदेश प्रधान धुरेंद्र सिंह चौहान की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई है। यूनियन के नेताओं और उनके परिजनों ने इस संबंध में डीसी डॉ. अनिल छिल्लर से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। डीसी ने आश्वासन देते हुए जमीन चिन्हित कर स्थान का नाम देने के लिए कहा है। धुरेंद्र सिंह चौहान के पुत्र यशपाल चौहान, जो हरियाणा पुलिस में सब- इंस्पेक्टर हैं, ने बताया कि उनके पिता 1954 में पंजाब-हरियाणा पटवार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने पटवारियों के हक में कई महत्वपूर्ण आंदोलन चलाए। कौन थे धुरेंद्र सिंह चौहान वर्ष 1957 में उनके नेतृत्व में पटवारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू हुआ था, जो 13 माह तक चला। उस समय पटवारियों का वेतन मात्र 25 रुपए था और उनकी नौकरी अस्थाई होती थी, साथ ही उन्हें पेंशन भी नहीं मिलती थी। पटवारियों की मुख्य मांग वेतन को बढ़ाकर 100 रुपए प्रति माह करने की थी। इस आंदोलन के दौरान धुरेंद्र सिंह चौहान कई बार जेल भी गए। यह आंदोलन 12 दिसंबर 1957 को समाप्त हुआ। आंदोलन के दौरान पटवारियों ने तत्कालीन पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरो के पंजाब स्थित गांव में सभा भी की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटवारियों का वेतन 120 रुपए करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरो स्वयं यह घोषणा करने धुरेंद्र सिंह चौहान के पैतृक गांव मितरोल आए थे। उनकी याद में हर वर्ष पंजाब और हरियाणा में पटवार दिवस भी मनाया जाता है। प्रतिनिधि मंडल में यह लोग रहे शामिल धुरेंद्र सिंह चौहान की याद में पलवल जिले में एक प्रतिमा स्थापित करने के लिए यह मुलाकात की गई है। इस दौरान यूनियन के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह चहल, पूर्व प्रधान सूरजभान खोखर, पलवल के जिला प्रधान अमर सिंह भाटी, धुरेंद्र सिंह चौहान के पुत्र यशपाल चौहान, हरियाणा मास्टर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान और किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, गिरधारी लाल चौहान, अजय सिंह चौहान व मास्टर हरेंद्र चौहान सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles