![]()
बदमाशी करी तो कायदे से इलाज करेंगे, बाद में रोना पछताना मत…पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में दबंगई दिखाने वालों को सिंघम स्टाइल में चेतावनी देने वाले यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल शर्मा लुधियाना के रहने वाले हैं, वे यहीं पर पले बढ़े हैं और वह दो भाई हैं। उनके पिता का सपना था कि बेटा भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाए। लेकिन वह IPS बनने से पहले डेंटिस्ट बन गए थे। जिससे उनके पिता ने कहा कि था कि मैं नाखुश हूं। इसके बाद अजय पाल ने पिता से कहा कि कुछ टाइम दीजिएगा। इसके बाद अजय पाल IPS और दूसरा भाई IAS बने, दोनों को उत्तर प्रदेश कैडर मिला। हाल ही में अजयपाल शर्मा को पश्चिमी बंगाल में विधानसभा चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर भेजा गया था। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान की बहुत शिकायतें आ रही थी। अजयपाल शर्मा CRPF जवानों के साथ फील्ड में उतरे और जहांगीर खान के गढ़ में पहुंचे। अजयपाल ने अपने चिरअंदाज में कहा कि जहांगीर के घर वाले भी खड़े हैं, तो बता देना कायदे से। ये जो बार बार खबरें आ रही हैं कि उसके लोग धमका रहे हैं, अच्छे से खबर लेंगे फिर बाद में रोना पछताना मत। डेंटिस्ट बनने पर पिता थे नाखुश अजयपाल शर्मा व अमितपाल शर्मा दो भाई हैं। उनके पिता अमरजीत शर्मा लुधियाना में सरकारी स्कूल में टीचर थे। दोनों भाई आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते थे। अजय पाल डेंटिस्ट बने और अमितपाल शर्मा डॉक्टर। पिता चाहते थे कि दोनों बेटे भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में जाएं। जब अजय पाल ने बीडीएस का कोर्स पूरा किया तो पिता अमरजीत शर्मा ने कहा था कि मैं नाखुश हूं। मैं जो चाहता था वो नहीं हुआ। बेटे ने भांप लिया और पिता को कहा कि मुझे वक्त दो आपका सपना पूरा करूंगा। अजय पाल यूपीएससी की तैयारियों में जुट गए और उनका सलेक्शन IPS में हो गया। उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला। उनके बाद छोटा भाई अमितपाल शर्मा भी IAS बन गए। दोनों को उत्तर प्रदेश कैडर मिला। 500 से ज्यादा एनकाउंटर का नेतृत्व अजय पाल शर्मा को “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” का टैग उनकी बेखौफ कार्यशैली के कारण मिला है। योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को जमीन पर उतारने में उनका बड़ा हाथ रहा है। जौनपुर में एसपी रहते हुए उन्होंने मात्र 22 महीनों के भीतर 136 पुलिस मुठभेड़ों का नेतृत्व किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके अब तक के करियर में 500 से ज्यादा एनकाउंटर (जिसमें गिरफ्तारियां और मुठभेड़ शामिल हैं) दर्ज हैं। बड़े चेहरों पर कार्रवाई 2019 में रामपुर के एसपी रहते हुए उन्होंने कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ मोर्चा खोला और दर्जनों मुकदमे दर्ज कर सख्त कार्रवाई की। इसके अलावा भी उत्तर प्रदेश में बड़े नामी बदमाशों के खिलापु भी कार्रवाई कर चुके हैं। वीडियो में IPS अजयपाल शर्मा ने क्या कहा.. आस-पास के जितने भी लोग हैं, अच्छी तरह से समझ लें कि अगर किसी ने बदमाशी करी तो उनका कायदे से इलाज किया जाएगा। फिर अगर कहीं से खबर आ गई कि किसी ने कोई ख़राब बात करने की, किसी को परेशान करने की कोशिश की है तो फिर उसकी खबर भी अच्छी लेंगे। यहां जहांगीर के घर वाले भी खड़े हैं बता देना…कायदे से ये बार बार जो खबरें आ रही हैं कि उसके लोग धमका रहे हैं तो फिर अच्छे से खबर लेंगे। फिर बाद में रोना पछताना मत। अजयपाल शर्मा को आखिर क्यों कहनी पड़ी ये बातें.. जहांगीर खान ने किया पलटवार टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अजयपाल शर्मा के धमकी वाले अंदाज पर सवाल खड़े किए। उसका कहना है कि ऑब्जर्वर को सरेआम इस तरह की धमकी देने का अधिकार नहीं है। उसने कहा कि वो इस मामले में कोर्ट भी जा सकते हैं। वहीं बीजेपी ने अजयपाल शर्मा के इस अंदाज की खूब प्रसंशा की।
Source link
बदमाशी की तो सीधा इलाज होगा..कहने वाले IPS लुधियाना के:डेंटिस्ट बनने पर पिता नाखुश, फिर UPSC की तैयारी की, भाई भी IAS; बंगाल चुनाव से चर्चा में आए







