spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा में डबल मर्डर आरोपी का अवैध घर ढहाया:14 कब्जों पर चला बुलडोजर, नशा तस्करों पर पुलिस ने की कार्रवाई




बठिंडा में सिविल प्रशासन ने पुलिस की मदद से एक अवैध कब्जे वाले घर को ढहा दिया। यह कार्रवाई धोबियाना बस्ती में की गई। जिस व्यक्ति के घर पर यह कार्रवाई हुई, उस पर डबल मर्डर सहित कई आपराधिक और नशीले पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं। डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि सिविल प्रशासन ने पुलिस बल की मांग की थी। उन्होंने पुष्टि की कि धोबियाना बस्ती में अवैध कब्जे पर बने घर को ढहाया गया है। इस व्यक्ति को पहले ही सिविल प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका था। 14 अवैध कब्जे हटाए गए प्रशासन ने अब तक 14 ऐसे अवैध कब्जे हटाए हैं। ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान के तहत, पुलिस ने अब तक 2500 एफआईआर दर्ज की हैं और 3400 लोगों को गिरफ्तार किया है। 2023 से अब तक, पुलिस ने 1400 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। बठिंडा पुलिस नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। जिस व्यक्ति के घर पर कार्रवाई की गई, उसे आज ही नशे के साथ पकड़ा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव बैंस के निर्देश पर पुलिस रोजाना अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि वे अपने आसपास किसी भी आपराधिक गतिविधि को देखें तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles