spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा में कर्ज के दलदल ने ली एक और जान:मानसिक तनाव के चलते 45 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी




बठिंडा-गंगानगर रेलवे लाइन पर गाँव बहमन दीवाना के पास एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ कर्ज के बोझ और मानसिक तनाव से परेशान एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बहमन दीवाना निवासी जगदीप शर्मा (पुत्र कौर चंद) के रूप में हुई है। इस आत्मघाती कदम के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिर बुरी तरह कुचला ट्रेन की चपेट में आने के कारण मृतक का शव रेलवे ट्रैक के पास क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था और सिर बुरी तरह से कुचल चुका था। इस भयावह दुर्घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवी संस्था ‘सहारा जन सेवा’ के मुख्यालय से लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन की टीम एंबुलेंस लेकर तुरंत मौके पर पहुंची। सहारा टीम के अध्यक्ष गौतम गोयल और संदीप गिल ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी रेलवे पुलिस (GRP) को दी। मौके पर ही हुई शिनाख्त, कर्ज से परेशान था मृतक सहारा नेटवर्क और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त घटनास्थल पर ही जगदीप शर्मा के रूप में कर ली गई। पारिवारिक सूत्रों और पुलिस जांच के अनुसार, जगदीप शर्मा निजी काम करते थे और उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। पिछले काफी समय से वे कर्ज न चुका पाने के कारण भारी मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहे थे। इसी आर्थिक तंगी और बेबसी के चलते उन्होंने यह घातक कदम उठाया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी सहित पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर हुई कार्रवाई थाना जीआरपी के अधिकारी सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने भी पुष्टि की है कि कर्ज के भारी दबाव के कारण जगदीप मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पुलिस ने धारा 194 BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में सुरक्षित रखवा दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles