spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बटाला में ईको वैन-बुलेट की टक्कर में दंपति घायल:बिधीपुर गांव के पास हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती कराया गया




बटाला-धारीवाल मार्ग पर स्थित गांव बिधीपुर के पास एक तेज रफ्तार ईको वैन और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के तुरंत बाद पहुंची ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ (SSF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के ए.एस.आई. हरदयाल सिंह और सिपाही जगरूप सिंह ने बताया कि डडवां (धारीवाल) निवासी मुख्तार सिंह (पुत्र मस्सा सिंह) अपनी पत्नी दलजीत कौर के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे बिधीपुर नाके के पास पहुंचे, तो एक बेकाबू ईको वैन चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। एसएसएफ टीम ने वक्त रहते अस्पताल पहुंचाया टक्कर इतनी भयानक थी कि मुख्तार सिंह और उनकी पत्नी दलजीत कौर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान पड़े दंपति को संभाला। टीम ने बिना वक्त गवाएं घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर उन्हें डॉक्टरी सहायता मिल सकी। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में पुलिस चौकी नौशहरा मज्झा सिंह को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी ईको वैन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles