spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बटाला: पहले पत्नी को मारी 2 गोलियां, फिर खुदकुशी:पारिवारिक कलह बना वजह; पहली पत्नी से हुआ था तलाक, दूसरी से भी था विवाद




बटाला के हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के अधीन आते थाना अलीवाल के गांव कादियां राजपूतां में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दंपति में पारिवारिक कलह चल रही थी।
रविवार देर शाम दोनों घर पर अकेले थे। दंपति की 2 बेटियां हैं। जिनमें से एक 9 साल की और दूसरी 7 साल की है। फिल्हाल पुलिस ने दोनो शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। विवाद बना मौत का कारण
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा (42) का अपनी पहली पत्नी भूपिंदर कौर से तलाक हो चुका था। इसके बाद उसने परमसलील कौर (40) से दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।
घटना के समय घर पर दोनों अकेले थे।
पत्नी के सिर और टांग में मारी गोलियां
पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि दंपति के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर बरिंदर सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से पहले पत्नी की टांग और फिर सिर के दाईं और गोलियां दागीं और उसके बाद अपनी छाती में गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में फैली सनसनी
बता दें, रात के सन्नाटे में गूंजी गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ललित कुमार और थाना अलीवाल के एसएचओ लखविंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ललित कुमार और गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक झगड़े के कारण यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। लाइसेंसी हथियार बरामद
फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles