![]()
पंजाब के फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान हादसा हो गया। मेले में लगे एक झूले के नट-बोल्ट अचानक टूटने के कारण झूला बीच में ही टूट कर गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय झूले में 30 के करीब लोग बैठे हुए थे। झूला गिरने से 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें लोगों की मदद से तुरंत फिल्लौर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना के समय कुछ लोग झूले के नीचे आसपास खड़े थे। झूला गिरने के कारण झूले में सवार लोगों के साथ-साथ नीचे खड़े लोग भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए फिल्लौर के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसे में 4 लोग ज्यादा गंभीर हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए फिल्लौर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। मौके के 2 PHOTOS… घायलों की पहचान नहीं, बोल्ट टूटने से हुआ हादसा मेले के बाहर लगे इस झूले के टूटने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घायलों को टूटे हुए झूले से निकाला और एबुंलेस व अपने साधनों से सिविल अस्पताल पहुंचाया। अभी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Source link
फिल्लौर में मेले में लगा झूला टूटकर गिरा:4 लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर चीख-पुकार मची; नीचे खड़े लोग भी चोटिल







