![]()
हरियाणा के जींद के मशहूर फिल्ममेकर, लेखक एवं निर्देशक संजय संजू सैनी रविवार को विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने हिसार निवासी नीलम सैनी से शादी की, जो शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं। संजय संजू सैनी पंजाबी फिल्म ‘रॉकी मेंटल’ और चर्चित हरियाणवी फिल्म ‘अखाड़ा’ जैसी फिल्मों की कहानी और पटकथा लिख चुके हैं। उनके विवाह समारोह में खेल, फिल्म और सामाजिक जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। शादी में हरियाणा की कई हस्तियां हुईं शामिल शादी समारोह में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के पुत्र करण सिंह बेदी, बॉलीवुड निर्माता योगेश राहड़, अभिनेता एवं गायक बिंदर दनौदा और समाजसेवी एवं प्रसिद्ध कलाकार रामकेश जीवनपुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विवाह समारोह में पहुंचे मेहमानों ने नवदंपती के सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। यह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। संजू सैनी ने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई फिल्ममेकर एवं लेखक संजय संजू सैनी का संबंध जींद जिले से सटे एक छोटे से गांव बिरौली से है। उनके पिता सेवानिवृत्त अध्यापक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। एक साधारण परिवार से निकलकर संजू सैनी ने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में वह कई नए फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनकी जल्द घोषणा होने की संभावना है।
Source link
फिल्ममेकर संजय संजू सैनी विवाह बंधन में बंधे:हिसार की नीलम सैनी से की शादी, खेल-फिल्म जगत की हस्तियां हुईं शामिल







