Related Posts

फाजिल्का में वोटर लिस्ट पर विवाद:पूर्व मंत्री बोले-80 फीसद SC वार्ड को जनरल किया, जनरल को SC, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी




फाजिल्का के नगर कौंसिल में वार्डों की वोटर सूची को लेकर सियासत गर्माती नजर आ रही है। वार्डों के भाजपा और कांग्रेस की पार्षद टिकटों के दावेदार नगर कौंसिल दफ्तर में पहुंचे। जिन्होंने वोटर सूची को लेकर एतराज जाहिर किया। पूर्व मंत्री सुरजीत जियानी ने आरोप लगाया कि वोटों से छेड़छाड़ की जा रही है। एक वार्ड से दूसरे वार्ड में वोटों को शिफ्ट किया जा रहा है। यहां तक कि उन्होंने आरोप लगाया कि एससी वार्डों को जनरल और जनरल वार्ड को एससी किया जा रहा है। उन्होंने हाईकोर्ट का रुख करने की चेतावनी दी है । पूर्व मंत्री और फाजिल्का से पूर्व विधायक सुरजीत जियानी ने कहा कि आज वह नगर कौंसिल दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आने वाले नगर कौंसिल चुनावों को लेकर तैयार की गई वोटर सूची पर उन्होंने एतराज जाहिर किया है। सुरजीत जियानी ने कहा कि वह चाहते है कि राजनीति से ऊपर उठकर वार्डों न चुनाव हो। उनका आरोप है कि बीएलओ जो नौकरी लगे है और गलत कर रहे है। SC वार्ड को जनरल और जनरल वार्ड को किया SC उन्होंने चेतावनी है कि जिस तरह से वोटों के साथ गड़बड़ी की जा रही है अगर वह हाईकोर्ट चले गए तो उनकी नौकरी को खतरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज एतराज जाहिर करते हुए शिकायत दर्ज करवाई गई है कि जहां 80 फीसद एससी वार्ड है उन्हें जनरल कर दिया है। इसके विपरीत जो जनरल है उन्हें एससी कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया इस लेवल पर गड़बड़ कर सारे वार्डों की व्यवस्था बिगाड़ दी गई है। पहले वह हाईकोर्ट गए कि नई वार्डबंदी रद्द कर दी गई। लेकिन अब वार्डों की वोटों से छेड़छाड़ की जा रही है। पूर्व मंत्री का आरोप है कि बीजेपी का बोर्ड न बने इसलिए ये सब किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है। जिसके बाद वोटर सूची उनके पास पहुंचेगी। अगर उसमें गड़बड़ हुई तो वह फिर हाईकोर्ट का रुख करेंगे। वोटर्स के भी वार्ड बदलने के आरोप भाजपा नेता रमेश कटारिया ने बताया कि उनके वार्ड नंबर 25 की वोटर सूची में वार्ड नंबर एक की 105 वोट डाल दी गई है । क्योंकि उनके वार्ड को जानबूझ कर पहले जनरल से एससी किया गया है, और फिर वोटर सूची से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने काम किया है तो क्यों वार्डों से छेड़छाड़ हो रही है। उधर कांग्रेस पार्षद की टिकट के दावेदार गोल्डी सचदेवा ने कहा कि सभी एतराज उनके सुनने योग्य है। क्योंकि उनके 24 नंबर वार्ड से करीब 900 वोट वार्ड नंबर 22 में डाल दी गई है। जबकि 21 नंबर वार्ड की वोटों को 24 में डाल दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी सरकार ने अपनी पार्टी के पार्षद बनाने के लिए ये हथकंडा अपनाया है। 23 तारीख तक दिए जाएंगे एतराज नगर कौंसिल के सुप्रीडेंट राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न पार्टियों के नेताओं को ऐतराज है कि कुछ वोट वार्डों में गलत लगा दी गई है और कुछ वोट वार्डों में लगने से रह गई है। जिस पर उनके द्वारा एतराज मांगे गए है। जिसके लिए 23 तारीख तक एतराज दिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी पत्र उन्हें हासिल होंगे उनकी बीएलओ से वेरिफिकेशन करवाने के बाद वोट फाइनल कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि गलती हुई है या नहीं इसमें नगर कौंसिल का कोई रोल नहीं है। क्योंकि बीएलओ की रिपोर्ट के अनुसार ही वोटों को डिवाइड किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें