spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में लड़की पर गिरा रसोई का शेड, मौत:गर्दन में लगी चोट, आंधी-तूफान के कारण हादसा; 2 महीने पहले हुआ था पिता का निधन




फाजिल्का के सीमावर्ती गांव झंगड़ भैणी में तूफान ने कहर बरपाया। आंधी-तूफान के कारण रसोई का सीमेंट का शेड उड़कर एक लड़की पर गिर गया, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई। घायल लड़की को इलाज के लिए फाजिल्का के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले ही लड़की के पिता का निधन हुआ था। अब उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। शेड तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल सका गांव निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि सुनीता रानी (18 साल) पुत्री मंगा सिंह गुरुवार को अपने घर में एक शेड के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान रसोई का सीमेंट शेड तेज हवाओं के कारण उड़कर उसके ऊपर आ गिरा, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले वर्ष बारिश और बाढ़ के कारण उनका मकान काफी जर्जर हो गया था। उसमें दरारें भी आ चुकी थीं, जिसके चलते शेड तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल सका। 6 महीनों के दौरान परिवार में तीसरी मौत गांववासियों ने यह भी बताया कि लड़की के पिता का दो महीने पहले निधन हो चुका है। कुछ समय पूर्व उसके दादा का भी देहांत हो गया था। इस परिवार में पिछले छह महीनों के दौरान यह तीसरी मौत है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और हरसंभव मदद देने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles