फाजिल्का में कल ब्लैकआउट होने जा रहा है । कल 24 अप्रैल देर शाम आठ बजे एक विशेष मौक ड्रिल होगी। ये जानकारी प्रशासन ने जारी की हैं। बताया जा रहा है कि ये एक रूटीन अभ्यास का हिस्सा है। इसलिए इससे लोगों की घबराने की जरूरत नहीं है। यानी देर शाम 8 बजे सायरन बजेगा और ब्लैकआउट होगा। अभ्यास मुक्कमल होने के बाद फिर सब पहले की तरह सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। दरअसल भारतीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार सिविल डिफेंस की तैयारी के लिए फाजिल्का शहर में कल 24 अप्रैल को देर शाम 8 बजे मौक ड्रिल करवाई जा रही है । यह मॉक ड्रिल सिर्फ सिविल डिफेंस की तैयारी के लिए रूटिंग ड्रिल है। लोगों को किसी तरह की कोई घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मौक ड्रिल की शुरुआत एयर रेड चेतावनी सिग्नल के साथ होगी। इसके लिए करीब 2 मिनट के लिए सायरन बजेगा। इस दौरान मॉक एक्सरसाइज के लिए निर्धारित इलाकों में नकली ब्लैकआउट किया जाएगा। टप्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस समय के दौरान जरूरी सेवाएं जैसे कि अस्पताल सेवा ब्लैकआउट के दौरान भी जारी रहेंगी। प्रशासन का कहना है कि लोग उनका सहयोग करें । क्योंकि ये एक अभ्यास है। और अभ्यास के बाद फिर पहले की तरह सेवाएं लागू कर दी जाएंगी ।
Source link
फाजिल्का में ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल कल:आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारी जांचेगी सिविल डिंफेंस, रात आठ बजे बजेगा सायरन
