![]()
फाजिल्का-फिरोजपुर फ्लाईओवर उतरते समय कल रात (29 अप्रैल) एक कार सवार परिवार के साथ हादसा हो गया। दूसरे वाहन की लाइट पड़ने से ड्राइवर को कुछ नहीं दिखा और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से तीन लोग घायल हो गए हैं। उधर पारिवारिक सदस्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह जैसे ही फ्लाईओवर से नीचे उतरे तो सामने से दूसरे वाहन की लाइट आंखों में पड़ने से कुछ दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान हादसा हुआ। हालांकि गाड़ी के एयरबैग खुल गए। हादसे में घर की बुजुर्ग का कंधा टूट गया है। बच्चे के पैर पर चोट आई है। वहीं एक युवक का होंठ कट गया है। डिवाइडर के पास कोई रिफ्लेक्टर नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि एक तो फ्लाईओवर के पास गलत डिवाइडर बनाया गया है, साथ ही डिवाइडर के पास कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है वह बच गए नहीं तो जानी नुकसान हो सकता था। घायलों का इलाज चल रहा है होशियार सिंह ने बताया कि वह गांव हीरा वाली के रहने वाले हैं। उनके राजस्थान के रिश्तेदार कार पर सवार होकर अमृतसर घूमने गए थे। इस दौरान वह वापिस आ रहे थे तो कार फाजिल्का के फ्लाईओवर से उतरते समय डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।
Source link
फाजिल्का में डिवाइडर से टकराई कार, 3 घायल:बुजुर्ग का कंधा टूटा, युवक का होंठ कटा, राजस्थान का रहने वाला परिवार; अमृतसर घूमने गया था







