spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फर्रुखनगर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:बाउंड्री वॉल और रोड नेटवर्क ध्वस्त किए; 16 एकड़ क्षेत्र में तोड़फोड़ की कार्रवाई




गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर क्षेत्र में गुरुवार को जिला प्रशासन और डीटीपी विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में 4 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस अभियान के तहत कुल 16 एकड़ क्षेत्र में अवैध निर्माणों को हटाया गया। यह कार्रवाई फर्रुखनगर थाना पुलिस के सहयोग से राजस्व एस्टेट फर्रुखनगर में की गई। अधिकारियों के अनुसार, जिन 4 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया, उनका क्षेत्रफल क्रमशः 2 एकड़, 3.5 एकड़, 6.5 एकड़ और 4 एकड़ था। अभियान के दौरान निर्माणाधीन ढांचों, डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स), बाउंड्री वॉल और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित कॉलोनी में एक निर्माणाधीन ढांचा, 7 डीपीसी और पूरा सड़क नेटवर्क तोड़ा गया। वहीं, 3.5 एकड़ की कॉलोनी में 7 डीपीसी, प्रीकास्ट बाउंड्री वॉल और सड़क नेटवर्क को हटाया गया। 6.5 एकड़ क्षेत्र की कॉलोनी में एक निर्माणाधीन ढांचा, 5 डीपीसी और संपूर्ण डब्ल्यूबीएम (वॉटर बाउंड मैकेडम) सड़क नेटवर्क ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त, 4 एकड़ क्षेत्र में विकसित कॉलोनी में 12 डीपीसी, 3 बाउंड्री वॉल और कच्चे सड़क नेटवर्क को हटाया गया। अधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles