Related Posts

फरीदाबाद 2 घंटे स्टार्ट रखी गई एंटी स्मॉग मशीन VIDEO:निगम EXN ने दिए जांच के आदेश, बोले- दोषी कर्मचारी पर होगी कार्रवाही




एक ओर देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान है, वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की लापरवाही सरकारी संसाधनों की बर्बादी का कारण बनती दिखाई दे रही है। शहर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए तैनात की गई एंटी स्मॉग मशीनों के संचालन को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निगम ने अब इसको लेकर जांच शुरू की है। करीब 2 घंटे तक चालू खड़ी रही सेक्टर-25 स्थित नगर निगम के जलघर परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एंटी स्मॉग मशीन से लैस निगम की एक गाड़ी करीब दो घंटे तक बिना किसी उपयोग के चालू हालत में खड़ी दिखाई दे रही है। आरोप है कि न तो मशीन से पानी का छिड़काव किया जा रहा था और न ही कोई प्रदूषण नियंत्रण संबंधी कार्य किया जा रहा था, इसके बावजूद वाहन का इंजन लगातार चलता रहा और डीजल फूंकता रहा। लोगों ने सही से इस्तेमाल ना करने का आरोप लगाया स्थानीय निवासी ओमप्रकाश और करणवीर का कहना है कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर खरीदी गई इन मशीनों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि कई बार ये मशीनें सड़कों और प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों की बजाय सरकारी परिसरों में ही खड़ी नजर आती हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इन मशीनों की वास्तविक मॉनिटरिंग कौन कर रहा है और इनके संचालन की जवाबदेही किसकी है। यदि वायरल वीडियो में दिखाए गए तथ्य जांच में सही पाए जाते हैं तो यह मामला सरकारी धन की बर्बादी और कर्मचारियों की लापरवाही का माना जा सकता है। इससे न केवल जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग उजागर होता है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण के दावों की भी पोल खुलती है। निगम ने शुरू की जांच मामले पर नगर निगम के XEN नितिन कादियान ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें