फरीदाबाद में नगर निगम ने शहर में ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को सेक्टर-16 मार्केट में निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान दुकानों के बाहर बनाए गए अवैध रैंप, पक्के निर्माण और अन्य कब्जों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। भारी पुलिस बल रहा तैनात कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी, पुलिस बल और निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पहले से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। निगम के द्वारा दिए गए थे नोटिस नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित दुकानदारों और कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए, जिसके बाद निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। लगातार जारी रहेगा अभियान कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शहर की ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखना निगम की प्राथमिकता है। भविष्य में भी जहां-जहां अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां बिना किसी भेदभाव के इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार बोवे गलत तरीके से कार्रवाही वही संदीप गोयल दुकानदार ने बताते हुए कहा कि नगर निगम के द्वारा पूरी तरह से गलत कार्रवाही की जा रही है। मार्किट में छोटे दुकानदारों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। इन जगह पर गरीब लोग अपनी दुकाने लगाकर गुजारा कर रहे थे। लेकिन अब ग्रीन बेल्ट के नाम पर कार्रवाही की जा रही है।
Source link
