Related Posts

फरीदाबाद साली से शादी की चाह में पत्नी की हत्या:फिसलकर मौत की झूठी कहानी रची, चुन्नी से गला घोंटा,डॉ को गले पर मिले निशान




फरीदाबाद में साली से शादी करने की राह में बाधा बनी पत्नी की पति ने कथित तौर पर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारादता को बीते 23/24 जून की रात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नि की मौत का ड्रामा रचा। आरोपी ने अपनी मॉ को बताया कि रात को उसकी पत्नि बाथरूम के लिए गई थी लेकिन उसका पैर फिसल गया। जिसके बाद वह उसको उठाकर कमरे मे लेकर आया। जिसके बाद परिवार के साथ वह पत्नि को लेकर अस्पताल पर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। जांच के दौरान डॉ को महिला के गले पर निशान दिखाई दिए, जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पति की गतिविधियों पर शक हो गया,पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस जांच अधिकारी विकास ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति बड़े ट्रोला चलाने का काम करता है। 3 साल पहले हुई थी शादी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलवल के गांव चिल्ली के रहने वाले समशु ने अपनी बेटी जोया की शादी 3 साल पहले थाना धौज के गांव आलमपुर निवासी ताहिर हुसैन के साथ 3 साल पहले की थी। शादी के बाद जोया को एक 8 माह की बच्ची है। दोनों की शादी परिवार की रजामंदी से की गई थी। करीब 1 साल से साली से कर रहा था बात पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ताहिर हुसैन पिछले करीब 1 साल से अपनी साली से बात कर रहा था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन उसनकी पत्नि जोया को इस बात का पता चल गया था। जिसके बारे में उसकी पत्नी को पता चल गया था। इसी को लेकर 23/24 जून की रात की रात को दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने जोया की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। मारने के बाद पति ने ड्रामा किया जोया को मारने के बाद पति ताहिर हुसैन ने खुद को बचाने के लिए एक नकली कहानी तैयार कर दी। उसने दूसरे कमरे में सौ रही अपनी मॉ को जगाकर कहा कि जोया बाथरूम करने के लिए गई थी । जहां पर वह पैर फिसलने से गिर गई। इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर वह उसको अस्पताल लेकर पहुंच गया। डॉक्टरों को गले पर निशान मिले ताहिर हुसैन जब जोया को लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों को उसके गले पर निशान दिखाई दिए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस की जांच में जुर्म कबूला पुलिस ने आरोपी ताहिर हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी साली से शादी करना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी को पता चल गया था। इस दौरान पत्नि से उसकी कहासुनी हो गई और उसने चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। थाना धौज के पुलिस जांच अधिकारी एसआई विकास ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें