spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में 12 वर्षीय बच्चा नहर में गिरा:दोस्तों के साथ गया, पतंग पकड़ते वक्त फिसला पैर, स्थानीय लोग कर रहे तलाश




ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 12 वर्षीय बच्चे के नहर में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सेक्टर-17 बाइपास के पास स्थित गुरुग्राम-आगरा कैनाल नहर में फरहान नाम का बच्चा अपने दोस्तों के साथ गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। घटना के बाद से पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। फरहान के पिता रफीक ने बताया कि उनका परिवार प्रेम नगर में रहता है, जो नहर के पास ही स्थित है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनका बेटा फरहान अपने दोस्तों के साथ नहर की तरफ गया था और वहां नहर में गिर गया। सूचना मिलते ही वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पतंग लूटने नहर किनारे गए थे बच्चे : रफीक रफीक ने बताया कि जब उन्होंने फरहान के दोस्तों से घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सभी बच्चे पतंग लूटने के लिए नहर के किनारे गए थे। पतंग के पीछे भागते समय फरहान नहर के किनारे चल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ ही देर में पानी में दिखाई देना बंद हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों का कहना है कि एसडीआरएफ को भी काफी पहले सूचना दे दी गई थी, लेकिन टीम के पहुंचने में देरी हुई। बच्चे की तलाश जारी : थाना प्रभारी फरहान के पिता ने कहा कि उनका बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है और अक्सर अपने दोस्तों के साथ नहर के आसपास खेलता था। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चे को ढूंढने की मांग की है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विष्णु मित्र ने बताया कि पुलिस को 12 वर्षीय फरहान के नहर में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और तलाश शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस बच्चे के दोस्तों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच भी कर रही है। फिलहाल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles