Related Posts

फरीदाबाद में शुरू होगा 24×7 डिजिटल शिकायत सिस्टम:पानी-सीवर समस्या से मिलेगी राहत; व्हाट्सएप-ईमेल से शिकायत, ट्रैकिंग लिंक से मिलेगा अपडेट




फरीदाबाद के लोगों को जल्द ही पानी और सीवर जैसी समस्याओं से राहत मिलने वाली है। नगर निगम एक आधुनिक डिजिटल कंट्रोल रूम तैयार कर रहा है, जो 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन काम करेगा। इस नई व्यवस्था के तहत अब नागरिक वॉट्सएप और ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायत आसानी से दर्ज कर सकेंगे। इस सिस्टम की खास बात यह होगी कि शिकायत करते ही संबंधित व्यक्ति को एक ट्रैकिंग लिंक मिलेगा, जिससे वह अपनी समस्या की स्थिति पर नजर रख सकेगा। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को सीधे संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। नही लगाने होंगे निगम के चक्कर अभी तक लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन नई व्यवस्था इस परेशानी को काफी हद तक खत्म करेगी। नगर निगम ने इसके लिए अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चहल को जिम्मेदारी सौंपी है। शिकायत करते ही व्यक्ति के पास जाएगा लिंक नए कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद उसके पास लिंक जाएगा। लिंक के माध्यम से लोग अपनी शिकायत को ट्रैक कर सकेंगे। इसके साथ शिकायत को संबंधित ब्रांच के एचओडी के पास भेजा जाएगा। अब एचओडी की जिम्मेदारी सात दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने की होगी। अगर सात दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता है तो उसका कारण भी बताना होगा। क्योंकि कई बार सीवर और पानी के ऐसे मामले आते हैं। जिसमें निगम को पूरी लाइन बदलने की जरूरत पड़ती है। अधिकारियों का समय तय होगा निगम अधिकारियों के अनुसार, हर शिकायत का तय समय में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और देरी होने पर जवाबदेही भी तय होगी। इसके अलावा, आवारा पशुओं जैसी समस्याएं भी इसी प्लेटफॉर्म के जरिए उठाई जा सकेंगी। नगर निगम कमीश्नर धीरेन्द्र धीरेन्द्र खड़गटा का कहना है कि यह कदम शहरवासियों को तेज, पारदर्शी और आसान सेवाएं देने की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें