spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में युवक को कार सवारों ने पीटा VIDEO:बाइक को टक्कर मारने पर हुआ विवाद, यूपी का रहने वाला, घर जाते समय हुई घटना




फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में कार से बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है। डबुआ थाना पुलिस को शिकायत गदी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपनी से घर लौट रहा था डबुआ थाना पुलिस को दी गई शिकायत में अमित नामक युवक ने बताया कि, वह मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और बडखल में पिछले 12 साल से परिवार के साथ रह रहा है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। सोमवार की रात को काम खत्म करके वह कपंनी से बाइक पर अपने दोस्त के साथ बाहर निकलकर दुकान से कुछ सामान खरीद रहा था। कार से टक्कर मारने पर विवाद इसी दौरान एक गाड़ी वहां आई और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सौरव नाम के लड़के ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जिसके बाद कार के अंदर से करीब 3 से 4 लड़के निकले और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े का शौर सुनकर कंपनी के अंदर से कुछ युवक बाहर निकल आये जिन्होंने उनका बचाव किया। जिसके बाद आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गए। इस दौरान उसके हाथ में चोट लग गई। पुलिस बोली जांच कर रहे डबुआ थाना पुलिस जांच अधिकारी देवेन्द्र ने बताया कि उनको मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी सामने आयेगा उसकी के अनुरूप कार्यवाही की जायेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles