spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में मॉ ने जिंदा बच्ची को नाले में फेंका:बिहार का रहने वाला परिवार, आर्थिक तंगी से परेशान, CCTV से खुली पोल




फरीदाबाद में नाले के अंदर पानी में मिले डेढ़ साल की बच्ची के शव के मामले में बेहद भयानक खुलासा हुआ है। बच्ची की मॉ ने ही उसको जिंदा नाले में फेंका था, पानी में डूबने के कारण बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को फेंकने से पहले गोद में लेकर जाते हुए मॉ का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सीटीवी कैमरो की फूटेज की जांच की और देखा कि महिला बच्ची को गोद में लेकर जाते हुए दिख रही है लेकिन वापस आते समय बच्ची उसकी गोद में नही थी। जिसके बाद पुलिस ने आस-पास का इलाका छान मारा और महिला को तलाश कर लिया। क्या था पूरा मामला तीन दिन पहले पल्ला थाना क्षेत्र में नाले में करीब डेढ़ साल की एक बच्ची का शव बरामद हुआ था। धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट-2 के बीच से गंदे पानी का एक बड़ा नाला गुजरता है, जिसे स्थानीय लोग बुढ़िया नाला कहते हैं। नाले के ऊपर से आने-जाने के लिए स्थानीय लोगों ने एक कच्ची पगडंडी बना रखी है। इसी पगडंडी के नीचे नाले के किनारे एक छोटी बच्ची का शव लोहे के जाल में फंसा हुआ दिखाई दिया। जानकारी के मुतबाकि दो स्कूली बच्चे वहां से गुजर रहे थे बच्चों ने देखा कि एक छोटी बच्ची नाले के किनारे अटकी हुई है। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और करीब जाकर देखा तो पता चला कि बच्ची मृत अवस्था में नाले के किनारे फंसी हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची के शव को नाले से बाहर निकाला। जिंदा नाले में फेंका पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची को जिस समय पानी में फेंका गया वह जिंदा थी। लेकिन पानी में डूबने के बाद कारण उसकी मौत हो गई। बच्ची को किसी दूसरे ने नही बल्कि उसकी खुद की मॉ ने ही नाले में फेंका था। मरने वाली बच्ची परिवार में छटे नंबर की लड़की थी इससे पहले उसके 5 बड़ी बहने है। आर्थिक तंगी बनी मौत का कारण पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि बच्ची की के परिवार की आर्थिक हालात बेहद कमजोर है। बच्ची की मॉ नीलम और पिता संजय पिछले कई सालों से पल्ला थाना थेत्र के धीरज नगर में बनी झुग्गी में रहते है। पिता अपाहिज है जो किसी कंपनी में मजदूरी का काम करते है। मूल रूप से वह बिहार के मधूबनी के रहने वाले है। इसी के चलते महिला ने ये भयावह कदम उठा लिया। सुबह करीब 9 बजे की घटना बच्ची को नाले में फेंकने से पहले का पुलिस को एक सीसीटीवी मिला है। सीसीटीवी 23 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे का है। जिसमें महिला बच्ची को गोद में लेकर जाते हुए दिखाई दे रही है लेकिन वापस आते समय बच्ची उसकी गोद में नही है। महिला पैदल बच्ची को गोद में लेकर जाते हुए दिखाी दे रही है। पुलिस ने इस सीसीटीवी के आधार पर महिला को ढूंढ निकाला। पुलिस कर रही है मामले की जांच हांलाकि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नही किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles