spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में मकान के बेसमेंट में लगी आग:बुटीक का सामान जला; 2 घंटे बाद पाया काबू, हरिद्वार गया था परिवार




फरीदाबाद सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज के सामने बने एक मकान के बेसमेंट में रविवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि शाम करीब 7 बजे पुलिस को मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि मकान के बेसमेंट में एक बुटीक संचालित किया जाता है, जहां से धुआं निकल रहा था। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि पूरा परिवार हरिद्वार गया हुआ था। फायर ब्रिगेड टीम गेट तोड़कर अंदर घुसी आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। बेसमेंट में धुआं भर जाने के कारण दमकल कर्मियों को अंदर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने कुल्हाड़ी की मदद से गेट तोड़ा और खिड़कियां खोलकर धुआं बाहर निकाला। इसके बाद करीब दो घंटे की मेहनत से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बुटीक का सामान जला, बड़ा हादसा टला पुलिस के अनुसार, आग से मुख्य रूप से बुटीक में रखा सामान प्रभावित हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लेने के कारण मकान का ऊपरी हिस्सा इसकी चपेट में आने से बच गया। यदि आग और फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मकान मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles