![]()
फरीदाबाद के सराय थाना क्षेत्र में जीएसटी एनफोर्समेंट टीम की कार्रवाई के दौरान ऑटो पार्ट्स की आड़ में दिल्ली भेजी जा रही अवैध देसी शराब की 15 पेटी पकड़ी गई। मामले में जीएसटी विभाग के अधिकारी विजेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में विजेंद्र सिंह ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को बदरपुर बॉर्डर पर जीएसटी एनफोर्समेंट टीम द्वारा नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मालवाहक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया, जिसे रामप्रवेश नाम का चालक चला रहा था। दस्तावेजों की जांच में मिला ऑटो पार्टस का बिल गाड़ी के दस्तावेजों की जांच करने पर उसमें ऑटो पार्ट्स का बिल मिला। ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी को पोर्टर ऐप के माध्यम से फरीदाबाद के सेक्टर-47 से बुक किया गया था और इसे दिल्ली के ओखला क्षेत्र में पहुंचाना था। जब जीएसटी अधिकारियों ने गाड़ी की तलाशी ली तो बिल में दर्ज ऑटो पार्ट्स की जगह बड़ी मात्रा में देसी शराब मिली। जांच के दौरान गाड़ी से कुल 15 पेटी शराब बरामद हुई। इनमें 10 पेटी संतरा ब्रांड और 5 पेटी नाइट ब्लू ब्रांड की देसी शराब थी। अधिकारियों के अनुसार नाइट ब्लू की प्रत्येक पेटी में 50 पव्वे तथा संतरा ब्रांड की प्रत्येक पेटी में 48 पव्वे मिले। पुलिस कर रही मामले की जांच मामले की सूचना सराय थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने ड्राइवर से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब किसने भेजी थी और इसे किसके पास पहुंचाया जाना था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो पार्ट्स की आड़ में शराब की खेप दिल्ली भेजने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
फरीदाबाद में जीएसटी एनफोर्समेंट टीम पकड़ी अवैध देसी शराब:ऑटो पार्ट्स की आड़ में दिल्ली भेजी जा रही, पोर्टर ऐप के जरिए बुक की गई गाड़ी







