spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में घर में घुसकर लाखों की चोरी:खराब हुआ कूलर, मकान की छत पर सो रहा परिवार, डेढ़ लाख कैश- जेवर ले गए




फरीदाबाद की संजय कोलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में गर्मी से बचने के लिए परिवार छत पर सोने गया, लेकिन रात में चोर घर में घुसकर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। मामला संजय एन्क्लेव रामफल मंडी के पास का है। यहां रहने वाले अनिल के घर में देर रात चोरी की वारदात हुई। बताया जा रहा है कि घर का कूलर अचानक खराब हो गया था, जिसके चलते पूरा घर की छत पर सोने चला गया। रात करीब 11 बजे अनिल ने पास में रहने वाले एक मिस्त्री को बुलाकर कूलर भी दिखाया, लेकिन मिस्त्री ने सुबह आकर ठीक करने की बात कही। आधी रात को घर में दाखिल हुए चोर इसी दौरान रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच चोर घर का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हो गए। चोर सीधे घर के मुख्य कमरे में पहुंचे और वहां रखी अलमारी को तोड़ दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, जरूरी सामान और करीब डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक अनिल ने बताया कि नकदी कारीगरों को देने के लिए घर में रखी गई थी। सुबह करीब 5 बजे जब परिवार छत से नीचे आया तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। तीनों कमरों के दरवाजे खुले हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। मुख्य कमरे में रखी अलमारी टूटी हुई थी और उसके अंदर रखा सामान जमीन पर फैला हुआ था। परिवार ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा मकान मालिक अनिल ने बताया कि अगर कूलर खराब नहीं होता तो वह नीचे ही सोते और शायद चोरी की यह वारदात नहीं होती। उन्होंने कहा कि पहली बार पूरा परिवार गर्मी की वजह से छत पर सोने गया था और उसी रात चोरों ने घर को निशाना बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से फोटो और वीडियो भी लिए हैं। परिवार द्वारा चोरी हुए सामान की सूची पुलिस को दी गई है। चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles