spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में गौतस्करों ने पुलिस पर किया हमला:वाहन को टक्कर मारी, पुलिसकर्मियों पर किया पथराव; गाड़ी बरामद




फरीदाबाद के NIT-5 क्षेत्र में शुक्रवार रात गौ-तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि संदिग्ध तस्करों ने भागने के दौरान पुलिस वाहन को टक्कर मार दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गौ रक्षक सेवा दल के पदाधिकारी अरविंद ने पुलिस को सूचना दी थी कि NIT-5 के एक खाली प्लॉट में मौजूद गोवंश को कुछ लोग जबरन एक वाहन में भर रहे हैं। सूचना मिलने पर सीआईए सेक्टर-56 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध लोग वाहन लेकर तेजी से भागने लगे। आरोपियों ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने बचने के प्रयास में सीआईए की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा पीछा कर रही टीम पर पत्थर फेंके जाने का भी आरोप है। वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिस टीम आरोपियों का लंबे समय तक पीछा नहीं कर सकी और वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। नूंह पुलिस ने वाहन बरामद किया सूत्रों के अनुसार, मामले से जुड़े एक संदिग्ध वाहन को नूंह पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं फरीदाबाद के NIT थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles