spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद की आगरा नहर से मिला महिला का शव:डेडबॉडी बहती देख राहगीरों ने बुलाई पुलिस; पहचान करने में जुटी टीम




फरीदाबाद में आगरा नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव चंदावली पुल के पास नहर में बहता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। जांच अधिकारी लाल शर्मा ने बताया कि किसी राहगीर ने आगरा नहर में एक महिला का शव बहते हुए देखा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। महिला के शरीर पर कोई निशान नहीं पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के स्पष्ट निशान भी नहीं मिले हैं। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles