![]()
फरीदकोट जिले के थाना सदर फरीदकोट और थाना सादिक की पुलिस टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की योजना बना रहे दो अलग-अलग गिरोहों के कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. प्रग्या जैन के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार पहले मामले में, थाना सदर फरीदकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार की निगरानी में एएसआई सुखपाल सिंह (इंचार्ज चौकी गोलेवाला) पुलिस पार्टी के साथ गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि पप्पू सिंह, गुरमीत सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू, हरप्रीत सिंह उर्फ मोटा और आकाशदीप सिंह बंद पड़ी फैक्ट्री के पीछे छिपकर राहगीरों, पेट्रोल पंप मालिकों और ग्राहकों को लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लोहे की पाइप, दो कुल्हाड़ियां, टोका लगी पाइप और एक कापा बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि इन पर पहले भी नशा तस्करी समेत गंभीर धाराओं में 3 केस दर्ज हैं। दूसरे मामले में, थाना सादिक के प्रभारी गुरलाल सिंह की निगरानी में एएसआई बेअंत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ भरोसेमंद सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जगदेव सिंह, हैप्पी सिंह, लवजीत सिंह और आकाशदीप सिंह को जंड साहिब-मराड़ रोड के पास उस समय गिरफ्तार किया, जब वे लूटपाट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक किरपाण, एक गंडासी और एक खंडा बरामद किया। आरोपियों का रिमांड लेकर होगी पूछताछ डीएसपी जगतार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ कर अन्य वारदातों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Source link
फरीदकोट में लुटेरा गिरोह के 9 बदमाश अरेस्ट:सुनसान जगह पर वारदात की बना रहे थे साजिश; आरोपियों से तेजधार हथियार मिले







