spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा:बायोमेट्रिक जांच में दो नकली उम्मीदवार काबू, असली अभ्यर्थियों समेत नेटवर्क की जांच शुरू




फरीदकोट में सुबार्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड पंजाब द्वारा सरकारी विभागों में ग्रुप-डी के पदों की भर्ती के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां के एक परीक्षा केंद्र पर दो नौजवानों को 2 अन्य असल उम्मीदवारों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, रविवार को राज्यभर में आयोजित इस भर्ती परीक्षा के तहत फरीदकोट के संगत साहिब भाई फेरू खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया गया। उनकी पहचान जलालाबाद (फाजिल्का) निवासी बलदेव सिंह और सुनील सिंह के रूप में हुई है। बायोमेट्रिक जांच में पकड़े गए आरोपी जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी क्रमशः जलालाबाद के गांव घुबाया निवासी दविंदर सिंह और मंगल सिंह की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान गड़बड़ी पकड़े जाने पर स्कूल स्टाफ ने तुरंत दोनों को मौके पर मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को थाना सिटी ले गई, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उनके पास असल उमीदवारों के नाम वाले दस्तावेज भी बरामद हुए है जिन्हें परीक्षा स्टाफ को दिखाकर वह पेपर देने के लिए बैठ गए थे पर बायोमेट्रिक जांच से नहीं बच पाए। असल उम्मीदवारों को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच करेगी पुलिस- डीएसपी इस संबंध में तरलोचन सिंह ने बताया कि दो व्यक्तियों को दूसरों की जगह परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के साथ साथ उन उम्मीदवारों को भी नामजद किया है, जिनकी जगह ये परीक्षा देने पहुंचे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस द्वारा आरोपियों की पूछताछ करते हुए इनके नेटवर्क की जांच की जाएगी कि उनके इस गोरखधंधे में और कौन कौन व्यक्ति शामिल है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles