spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में नई सड़क देख भड़के विधायक:घटिया सामग्री को लेकर एसडीओ-ठेकेदार को लगाई फटकार, बोले-सही काम करो; वर्ना सबको घसीट लूंगा




फरीदकोट जिले के गांव बुर्ज हरीका में सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आने के बाद जैतो के विधायक अमोलक सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। यह पूरा मामला बुधवार का बताया जा रहा है, जब विधायक गांव में एक व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान गांववासियों ने विधायक को बताया कि हाल ही में बनाई गई सड़क में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और सड़क कुछ ही दिनों में टूटनी शुरू हो गई है। वाहन की चाबी से सड़क को खुरचा, परत उखड़ी ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक अमोलक सिंह मौके पर पहुंचे और खुद स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान विधायक ने एक वाहन की चाबी से सड़क को खुरचकर देखा, जिससे सड़क की परत आसानी से उखड़ने लगी। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। एसडीओ और ठेकेदार को फोन पर फटकारा मौके पर ही विधायक ने संबंधित विभाग के एसडीओ और ठेकेदार को फोन किया और दोनों को कड़ी फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर इस सड़क का दोबारा निर्माण किया जाए और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समय के भीतर सड़क को सही ढंग से नहीं बनाया गया, तो सभी अधिकारियों और ठेकेदार को घसीट लूंगा व खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस के बाद गांव में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है और संबंधित विभाग पर गुणवत्ता सुनिश्चित करने का दबाव बढ़ गया है। विकास में लापरवाही या भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा: विधायक विधायक अमोलक सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ करवा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों से होने वाले कामों में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। विधायक ने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर नजर रखें और अगर कहीं भी घटिया काम होता दिखाई दे, तो तुरंत प्रशासन या जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles