फतेहाबाद की नवनियुक्त एसपी निकिता खट्टर ने पदभार संभालने के अगले ही दिन शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस की आगामी कार्ययोजना को लेकर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसपी निकिता ने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने पर काम किया जाएगा। नशा तस्करों की प्रॉपर्टी अटैच करवा कर उनकी कमर तोड़ने का काम करेंगे। नशे के दलदल से युवाओं को निकालने में पुलिस अहम रोल निभाएगी। साथ ही जागरूकता का सिलसिला भी लगातार जारी रखा जाएगा। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाएंगे उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिला अन्य जिलों एवं राज्य की सीमाओं से लगा हुआ है, विशेषकर पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर कार्य किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर रहेगा फोकस एसपी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे। शहर और जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी तथा ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों की रोकथाम पर विशेष फोकस रखा जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक संवेदनशील तथा प्रभावी बनाया जाएगा। जिले में किसी भी प्रकार के गैरकानूनी धंधे को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source link
