फतेहाबाद में जिला प्रशासन की ओर से 30 अप्रैल को जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति (कष्ट निवारण समिति) की बैठक रखी गई है। इस बार भी समिति की चेयरपर्सन महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के आने पर संशय बना हुआ है। बैठक दोपहर 3 बजे होगी। हालांकि, बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में डीसी कार्यालय की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए लंबित मामलों और विभागीय मामलों की पूरी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया है। बैठक में सबसे अधिक शिकायतें पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से जुड़ी रहेंगी। इस दौरान एसडीएम ऑफिस की 2, नहरी विभाग की 1, पब्लिक हेल्थ विभाग की 3, डाक विभाग की 1, हेल्थ डिपार्टमेंट की 1, पुलिस विभाग की 2, उच्चतर शिक्षा विभाग की 1, डीएमसी कार्यालय से संबंधित एक शिकायत रखी जाएंगी। 12 शिकायतों में से 5 पुरानी ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े 12 मामलों की समीक्षा की जाएगी और उनके समाधान पर चर्चा होगी। इन 12 में से पांच मामले पुराने हैं जबकि सात नई शिकायतों को रखा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित परिवादों की सूची निर्धारित समय तक जिला कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। साथ ही, मामलों की जांच रिपोर्ट, अब तक की गई कार्रवाई और लंबित बिंदुओं का पूरा विवरण भी भेजना अनिवार्य किया गया है, ताकि बैठक के दौरान प्रभावी निर्णय लिए जा सकें। यह भी कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से मामलों की समीक्षा करें। ये रखे जाएंगे मामले बैठक के दौरान गांव नाढोड़ी में सिंचाई के लिए डाली गई पाइप लाइन तोड़ने व पानी बाधित करने, गांव बड़ोपल में जल निकासी पाइपलाइन खराब होने से खेतों में पानी भराव व फसल नुकसान की शिकायत, गांव बनमंदोरी के मनीष कुमार की वाहन (ट्रैक्टर/गाड़ी) से जुड़ी शिकायत, शहर में सीवरेज/पाइपलाइन लीकेज व पानी निकासी की समस्या रखी जाएगी। साथ ही पैसों के लेन-देन और धोखाधड़ी/रिफंड का विवाद, प्रशासनिक कार्रवाई/शिकायत निस्तारण में देरी, सरकारी विभाग से संबंधित कार्य में अनियमितता/लापरवाही के आरोप संबंधी शिकायतें रखी जाएंगी।
Source link
