फतेहाबाद में नशा तस्करी में पकड़े गए यूटयूबर व महिला। एएसपी दिव्यांगी मीडिया को जानकारी देते हुए।
फतेहाबाद में एक यूटयूबर महिला मित्र के साथ अफीम नशा तस्करी में पकड़ा गया। दोनों मध्य प्रदेश से नशा लाकर सिरसा व फतेहाबाद में सप्लाई करते थे। दोनों तस्कर इतने शातिर है कि पुलिस से बचने को समाचार पत्र का स्टीकर लगाया हुआ था। कार से 13.60 किलो अफीम बरामद
.
इस बारे में आज बुधवार को एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, सीआईए रतिया की टीम एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल के समीप नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए गश्त एवं निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जिला नीमच (मध्यप्रदेश) से बरलाई निवासी ईश्वर लाल और जिला रायसेन (मध्यप्रदेश) से बैजलपुर निवासी सोना प्रजापति मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में अफीम लेकर हरियाणा एवं पंजाब में सप्लाई करने आ रहे हैं।
सीआईए रतिया टीम ने तत्काल एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल के समीप नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद होंडा सिटी कार नंबर DL-3CBA-2461 को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। कार से 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपये हैं। पुलिस ने कार सहित नशा कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी ओर एक अन्य कुख्यात नशा तस्कर की करीब 30 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति भी फ्रीज करवा दी।
नशा तस्करी में पकड़े गए आरोपी यूटयूबर व महिला पुलिस की गिरफ्त में
कार पर लगे मिले दैनिक सुदर्शन टुडे
एएसपी दिव्यांशी बोली, आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही कार के आगे और पीछे ‘ दैनिक सुदर्शन टुडे’ के स्टिकर लगे हुए थे। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आरोपियों ने स्वयं को संदेह से दूर रखने तथा पुलिस जांच के दौरान आसानी से निकलने के उद्देश्य से समाचार पत्र के स्टिकरों का कथित रूप से दुरुपयोग किया। गंभीरता से जांच कर रही है कि इन स्टिकरों का उपयोग किस उद्देश्य से किया और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो शामिल नहीं है।
इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
दोनों महिला और युवक आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में धारा 18(बी), 27ए, 29, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ईश्वर लाल के खिलाफ पहले भी पंजाब के भटिंडा जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर इस अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क, इसके सप्लायरों, खरीददारों तथा अन्य सहयोगियों के संबंध में गहन पूछताछ करेगी।
तस्कर शेशा की संपत्ति फ्रीज एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि टोहाना पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर सुरेश उर्फ शेशा निवासी किला मोहल्ला, टोहाना की अवैध कमाई से अर्जित करीब 30 लाख रुपये मूल्य की रिहायशी संपत्ति को धारा 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रीज करवाया है।
