Related Posts

फतेहाबाद में पकड़ा गया अवैध शराब से भरा ट्रक:तस्कर अरेस्ट, पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही, पुलिस ने जब्त की 621 पेटी




फतेहाबाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। सीआईए टोहाना ने नेशनल हाईवे पर 621 पेटी अवैध शराब से लदा एक ट्रक पकड़ा है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। सीआईए प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। बताया गया था कि ट्रक नंबर एचआर-47ई-4617 में अवैध शराब की बड़ी खेप पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही है। इस सूचना पर टीम ने भुना पुल के पास नेशनल हाईवे पर नाका लगाया। संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 621 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल ट्रक चालक नरेश को हिरासत में ले लिया। नरेश सिरसा जिले के गांव चाहरवाला का निवासी है। ट्रक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शराब तस्कर के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी नरेश ने स्वीकार किया कि शराब पंजाब से लोड की गई थी और उसे गुजरात में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी, गुजरात में इसकी डिलीवरी किसे होनी थी, और इस तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फतेहाबाद पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें