spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद पुलिस ने पकड़े बाइक चोर गिरोह के सदस्य:एक आरोपी हिसार का निवासी; मैरिज पैलेस व एटीएम के पास की चोरी




फतेहाबाद की सिटी थाना पुलिस ने बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों बाइक चोरों में से एक जींद जबकि दूसरा हिसार जिले का निवासी है। इन दोनों ने फतेहाबाद और टोहाना में बाइक की है। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पहले मामले में गांव बोसवाल (ढाणी रूपनगर) निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। 11 अप्रैल को उसकी बाइक पुराने बस अड्डा स्थित एसबीआई एटीएम के पास से चोरी हो गई थी। इस मामले में 22 अप्रैल को केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भूना निवासी राहुल को काबू कर उसके कब्जे से दो चोरीशुदा बाइक बरामद की।
जींद के युवक की चुराई थी बाइक वहीं, दूसरे मामले में जींद निवासी विकास की बाइक 20 अप्रैल को रतिया रोड स्थित एक शादी समारोह के दौरान पार्किंग से चोरी हो गई थी। इस पर 21 अप्रैल को केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पवन कुमार (निवासी बिठमड़ा, हिसार, हाल भुना) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी दो चोरीशुदा बाइक बरामद हुई हैं। फतेहाबाद व टोहाना से की गई चोरी पुलिस के अनुसार बरामद बाइकों में एक फतेहाबाद और एक टोहाना क्षेत्र से चोरी की गई पाई गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में भी खुलासे की उम्मीद है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles