गुरदासपुर जिले में फतेहगढ़ चूडियां पुलिस ने एक मकान से सोने के गहने चोरी करने और एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरबीर सिंह निवासी गांव ठठा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने के गहने भी बरामद किए हैं। डीएसपी फतेहगढ़ चूडियां ललित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि दो दिन पहले गुरु रामदास कॉलोनी, फतेहगढ़ चूडियां के वार्ड नंबर 5 स्थित एक मकान से करीब 19 तोले सोने के गहने चोरी हुए थे। मकान मालिक कुलदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। खुलासे के लिए किया गया था टीमों का गठन इस मामले की जांच के लिए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया था। एएसआई सुखराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गांव बेरियावाल में नाकाबंदी के दौरान गुरबीर सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गुरबीर सिंह ने बताया कि उसने 30 जुलाई को फतेहगढ़ चूडियां में आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीन तोड़ने की भी कोशिश की थी। पुलिस आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी और आगे की पूछताछ जारी है। इस दौरान एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह और एएसआई सुखराज सिंह भी मौजूद थे।
Source link
फतेहगढ़ चूडियां में चोरी, ATM तोड़ने वाला अरेस्ट:मकान में घुसकर चुराए 19 तोला सोने के जेवर, पुलिस ने बरामद की चुराई गई ज्वेलरी
