spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

प्राइवेट स्कूलों को नोटिस के बाद आज वाहनों की जांच:सिरसा पुलिस-आरटीए की टीम स्कूलों में जाएगी, पुलिस बोली-किसी को बख्शेंगे नहीं




सिरसा जिले में प्राइवेट स्कूल बस या वाहन की अब स्कूलों के अंदर जाकर प्रशासन की टीम जांच करेगी। कारण है कि प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल संचालकों को अपने-अपने स्कूली वाहनों की जांच करवाने को शुक्रवार व शनिवार को वैदवाला रोड स्थित पासिंग ग्राउंड में बुलाया था। उस समय कई स्कूल वाहन के ड्राइवर जांच करवाने के लिए पहुंचे। इसके बाद विभाग द्वारा सभी स्कूलों को नोटिस जारी किए गए। विभाग को शक है कि इन वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं है या खामियां है, जिस कारण वे जांच करवाने नहीं पहुंचे। प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है और वाहनों की जानकारी छिपाई जा रही है। विभाग के अनुसार, इन स्कूल संचालकों को किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। एक तरह से बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ है। इसलिए सोमवार से स्कूलों में जाकर प्रत्येक वाहनों की चेकिंग करेंगे। आज रानियां का दौरा है। किसी वाहन में खामियां मिली तो उनका चालान किया जाएगा। अब तक 4 वाहनों व ड्राइवर के चालान किए हैं। इसे लेकर सरकार द्वारा न्यू सुरक्षा स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत अलग से पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर स्कूल के सभी वाहनों की डिटेल और ड्राइवर व कंडक्टर के लाइसेंस भी अपलोड किए जाते हैं। स्कूल वाहन में क्या सुविधा है और पासिंग हुई या नहीं। ये डिटेल पोर्टल पर दर्ज की जाती है। इससे सरकार व प्रशासन के पास रिकॉर्ड रहेगा कि किस स्कूल के पास कितने वाहन है और किस वाहन के दस्तावेज पूरे नहीं या किस वाहन पर ड्राइवर व कंडक्टर की ड्यूटी है। इसे बाद में अपडेट किया जाएगा। लेडी कंडक्टर नियुक्त पर समस्या सरकार एवं प्रशासन द्वारा नई पॉलिसी के तहत स्कूल वाहनों में लेडी कंडक्टर नियुक्त करना होगा। जिन स्कूल वाहनों में छात्राएं आवागमन करती है महिला स्टाफ भी साथ होता है। उनमें लेडी कंडक्टर को नियुक्त करना होगा और उनका कंडक्टर लाइसेंस भी बनवाना अनिवार्य है। इस शर्त पर स्कूल संचालकों के लिए मुश्किल हो गई है, क्योंकि लेडी कंडक्टर की कमी है। कई बार स्कूल वाहन में स्टूडेंट कम होते हैं और उनका रूट लंबा होता है। ऐसे में ड्राइवर मेल और कंडक्टर फीमेल होगी तो इससे भी कोई आने को तैयार नहीं है। एसएचओ बोले-जो नहीं आए थे, उनकी भी जांच होगी ट्रैफिक पुलिस थाना से एसएचओ बलराज सिंह के अनुसार, कई स्कूल वाहन जांच करवाने से वंचित रह गए हैं। अकेले रानियां में 40 से 45 स्कूल वैन है, उनकी जांच की जाएगी। आज सोमवार को प्रशासन द्वारा गठित टीम इन स्कूलों में जांच के लिए जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles