चंडीगढ़ | कक्षा वाइज फीस डिटेल के लिए फार्म-6 जमा कराने के लिए शिक्षा विभा द्वारा तारीख 21 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि जिन 535 स्कूलों ने अभी तक फार्म-6 जमा नहीं कराया है उनको अंतिम मौका दिया जा रहा है और 21 अप्रैल तक फार्म जमा कराया जा सकता है। अब तक 9230 प्राइवेट स्कूलों में से 8695 ने फार्म-6 जमा कराया है। अब फार्म जमा कराने की तारीख सात दिन के लिए बढ़ाई गई है।
Source link
प्राइवेट स्कूलों के फार्म-6 जमा कराने की तारीख 21 तक बढ़ाई






