![]()
हरियाणा के हांसी में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के एक बयान को लेकर विवाद गहरा गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सदर थाना हांसी पहुंचा और सांसद के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत सौंपी। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हाल ही में पंचकूला में आयोजित एक नगर चुनावी सभा के दौरान रेखा शर्मा ने हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह बयान पूरी तरह निराधार है और इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सांसद के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लाखों लोग भजनलाल को अपना आदर्श मानते हैं और उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी से 36 बिरादरी में भारी रोष है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित सांसद के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। सोमवार को बड़ी तादाद में लोग सदर थाना के साथ-साथ शहर थाना भी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा ने कहा कि पूर्व सीएम भजनलाल पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।
Source link
पूर्व CM भजनलाल पर टिप्पणी से रोष:हांसी में भाजपा सांसद के खिलाफ थाने पहुंचे लोग, कांग्रेस ने कहा-इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा







