spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पूर्व एसएचओ नागरा को अमृतसर जेल भेजा, गैंगस्टर जग्गू के साथियों से चैटिंग वाला मोबाइल बरामद




भास्कर न्यूज | जालंधर आप नेता बलविंदर सिंह मियाणी की हत्या से जुड़े रिश्वत कांड में नामजद टांडा के पूर्व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा को बुधवार को दसूहा कोर्ट में पेश किया गया। एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने और रिमांड नहीं दिया, जिसके बाद नागरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पेशी से पहले, कोर्ट से सर्च वारंट लेकर एसपी (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत ने अपनी टीम के साथ नागरा और उसके एक करीबी रिश्तेदार के घर पर सर्च अभियान चलाया। हालांकि, रात तक एसपी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, जिससे आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सर्च में क्या-क्या बरामद हुआ है। रिमांड पेशी के दौरान दसूहा कोर्ट में दो डीएसपी रैंक के अधिकारी अंदरखाते नागरा की पैरवी करते नजर आए। उनकी पोस्टिंग काफी दूर है, लेकिन वे दोस्त की मदद व कानूनी राय देने वहां पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, नागरा ने चरनजीत से जबरन वसूली के लिए उसके बेटे गुरप्रीत सिंह को हवा में ही केस में नामजद करने का डर दिखाया था। नागरा ने धमकी दी थी कि वह बेटे का जल्द वारंट लेकर उसे भगोड़ा घोषित करवा देगा और एलओसी भी जारी करवा देगा। डर के मारे चरनजीत पैसे देने को तैयार हो गया। पेमेंट मिलते ही नागरा ने चरनजीत को मैसेज किया- “टेंशन न लें, बेटे को केस से निकाल दिया है।” जबकि असलियत में नागरा ने गुरप्रीत को कभी नामजद किया ही नहीं था, केवल मीडिया और अपने सोर्स के जरिये यह डर फैलाया था। नागरा को मई में ही भनक लग गई थी कि मामला बिगड़ रहा है, इसलिए खुद को बचाने के लिए उसने बाद में चरनजीत को केस में नामजद कर दिया था। जांच अधिकारी की खामोशी पर सवाल इस पूरे घटनाक्रम में जांच अधिकारी की खामोशी बड़े सवाल खड़े कर रही है। रिमांड पेशी के दौरान नागरा ऐसे तैयार होकर आता था जैसे वह किसी फंक्शन में जा रहा हो। इससे पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या नागरा को बचाने की कोई अंदरूनी कवायद चल रही है? सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका में बैठे गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी गुरलाल और चरनजीत से चैटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल पुलिस को मिल गया है। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल नागरा के एक करीबी ने ही यह कहकर पुलिस को सौंपा है कि यह नागरा का पर्सनल फोन है। पुलिस जल्द ही इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। गौरतलब है कि एफबीआई के खुलासे के बाद 8 जुलाई को टांडा के एसएचओ नागरा को लाइन हाजिर किया गया था और 10 दिन की जांच के बाद उन्हें जालंधर (लद्देवाली) के पंजाब एवेन्यू स्थित घर से कस्टडी में लिया गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles