![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव में पॉक्सो मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस परिवार ने कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था, वह 6 साल में पुलिस और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर 266 शिकायतें दे चुका है। परिवार उस समय चर्चा में आया जब उसने फेसबुक पर लाइव आकर उसकी नाबालिग बेटी से जुड़े पोक्सो मामले में पुलिस पर दो महीने बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही परिवार ने फेसबुक पर सुसाइड करने की धमकी दी और सुसाइड नोट भी शेयर किया। इसमें पुलिस के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। पड़ोसियों पर जहर पिलाने के आरोप इसी बीच मंगलवार को व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस के कुछ लोग उसके खेत में पहुंचे और उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 266 शिकायतें दे चुका परिवार- DSP DSP सुनील कुमार ने बताया कि यह परिवार साल 2020 से अब तक पुलिस को कुल 266 शिकायतें दे जा चुका है। इनमें पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़े कई मामले शामिल हैं। कुछ मामलों की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ कोर्ट में चल रहे हैं। इनकी पहले दी गई कुछ शिकायतें जांच में गलत पाई गई थीं। इनमें कार्रवाई करते हुए कोर्ट में कलंदरा (चार्जसीट) भी पेश किया गया। कल दूसरे पक्ष ने सुसाइड की कोशिश उधर, कल बुधवार को दूसरे पक्ष ने सुसाइड करने की कोशिश की। पूरा परिवार कल ब्रह्मसरोवर में डूबने के लिए पहुंचा था। परिवार ने उन पर झूठे आरोप लगाकर शिकायतें दर्ज करवाने का आरोप लगाया। इससे परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने उनको ब्रह्मसरोवर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जहर-पॉक्सो दोनों की जांच जारी DSP ने कहा कि जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप वाली ताजा शिकायत की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पॉक्स एक्ट से जुड़े मामले की जांच अंबाला पुलिस कर रही है। इसकी जांच DSP कर रहे हैं। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप गलत हैं।
Source link
पुलिस को 6 साल में 266 शिकायतें दे चुका परिवार:कुरुक्षेत्र में जबरन जहर पिलाने का मामला, कल दूसरे पक्ष ने की सुसाइड की कोशिश







