spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पिंजौर के बाजार में ऑटो ड्राइवरों का हंगामा:ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का विरोध, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाया




पंचकूला जिले के पिंजौर के मेन बाजार में उस समय हंगामा हो गया, जब ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ऑटो हटवाने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक ने ऑटो ड्राइवरों को दिशा-निर्देश दिए और उन्हें समझाया। ऑटो ड्राइवर संगठन के प्रधान धीरज कुमार ने बताया कि वे पिंजौर से मढ़ांवाला बद्दी रूट पर ऑटो चलाते हैं और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस लगातार उनके चालान काट रही है और उन्हें मुख्य सड़क से हटाया जा रहा है, जिससे उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। निर्देशों का पालन करने की सहमति ऑटो ड्राइवरों ने ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सहमति जताई। उन्होंने सुझाव दिया कि मौके पर केवल दो ऑटो खड़े करने की अनुमति दी जाए और यदि इससे अधिक ऑटो पाए जाते हैं तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है। ड्राइवरों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उनका काम बंद हो गया, तो उनके परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा। मौके पर पहुंचे पिंजौर थाना प्रभारी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पिंजौर थाना प्रभारी बच्चू सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ऑटो ड्राइवरों को समझाया और साथ ही मुख्य सड़क पर दुकानों के बाहर रखे सामान को भी अंदर करवाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पिंजौर से बद्दी रोड पर ऑटो ड्राइवरों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने से लंबे समय से जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था। व्यवस्था को सुचारू बनाना उद्देश्य अधिकारियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ऑटो हटाने की यह कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आम जनता को होने वाली परेशानी को कम करना है। ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि एक समय में केवल एक ही ऑटो सवारी उठाने के लिए खड़ा होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles